अररिया, अप्रैल 21 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के चरैया गांव से शराब पीकर उत्पात मचा रहे बिंदेश्वरी मुखिया के बेटे वकील मुखिया को गिरफ्तार किया। वहीं हाटीवाला सोनापुर गांव में छापेमारी कर महेश्वरी पासवान के पुत्र विद्यानंद पासवान को दो लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से करीब 200 लीटर अर्द्धनिर्मित कच्ची शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। छापेमारी दल का नेतृत्व एसआई रौशन कुमार कर रहे थे, जबकि एएसआई वकील राम एवं सशस्त्र बल के जवान भी अभियान में शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.