अररिया, मई 29 -- भरगामा, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के रामपुर आदि पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी दिगम्बर झा ने दरवाजे से तीन बकरा चोरी होने को लेकर भरगामा थाना में आवेदन दिया है।आवेदन में उन्होंने कहा कि बीते 26 मई की रात कुछ लोगों ने चार चक्का वाहन के साथ आकर घर के सामने रोड पर गाड़ी खड़ा कर दिया। एक व्यक्ति दो खस्सी लेकर पहले गाड़ी पर रख लिया फिर जैसे तीसरे खस्सी लेकर जा रहा था। उनकी मं की आंख खुली और हल्ला करने लगी।तब वे उठ कर घर से निकले। हल्ला करने पर वे लोग खस्सी गाड़ी में डालकर भागने लगा आवेदन में गाड़ी नंबर भी दिया गया है। गाड़ी काले रंग का क्रेटा बताया जा रहा है। आवेदन में कहा गया है कि घटना की सूचना उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 पर दिया। उसके बाद प्रतिक्रिया नहीं होने पर अगले सुबह करीब तीन बजे थाना परिसर भरगामा में सूचना दिया। फिर गश्त...