अररिया, जून 5 -- भरगामा। हिन्दुस्तान टीम प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण किया। आदि रामपुर पंचायत स्थित काली मंदिर परिसर मे अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान बीडीओ शशि भूषण सुमन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मौके पर मनरेगा पीओ प्रशांत कुमार राय सहित एकाउंटेंट रविंद्र कुमार, आवास पर्यवेक्षक चंदन कुमार, प्रीति कुमारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- भरगामा: लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील यह भी पढ़ें- प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया पौधारोपण यह भी पढ़ें- विश्व पार्यावरण दिवस पर जगह-जगह रोपे गए पौधे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...