अररिया, मार्च 7 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना पुलिस ने चर्चित नवटोल धनेश्वरी दोहरी हत्याकांड मामले में एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसंधानकर्ता सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ छापेमारी करते हुए आरोपी जवाहर यादव उर्फ कुल्ठा को भटगामा हाट से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड में शामिल अन्य नामजद और संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.