भागलपुर, अप्रैल 29 -- बरहट से राकेश सिंह की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र के भरकहुआ गांव में बुधवार को श्री-श्री 108 हरे राम संकीर्तन यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। इस शोभा यात्रा में 121 कुमारी कन्याओं के साथ बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यजमान के रूप में श्यामदेव यादव एवं उनकी धर्मपत्नी पार्वती देवी शामिल रहे।गाजे-बाजे और जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारों के साथ कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकल पूरे गांव का परिभ्रमण करते हुए प्रखंड मुख्यालय के रास्ते कुम्हरवा नदी घाट पहुंची। वहां वैदिक विधि-विधान के साथ पंडितों ने कलश में पवित्र जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु कलश को सिर पर धारण कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे जहां विधिवत कलश स्थापना के साथ 24 घंटे के राम संकीर्तन यज्ञ की शुरुआत हुई।यज्ञ यह भी पढ़ें- नारडीह में राधा-कृष्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.