मुरादाबाद, मार्च 29 -- नगर निगम भूमिगत जलाशयों एवं ओवरहैड टैंक की सफाई कराने जा रहा है। रोस्टर के मुताबिक संबंधित मोहल्ले के लोग पानी को भरकर रखें वरना समस्या सामने आ सकती है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि गोविंद नगर और पंडित नगला स्थित जलाशय की सफाई का कार्य 30 मार्च को होगा। पहले से पानी भरकर रख लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...