सुल्तानपुर, फरवरी 18 -- सूरापुर, संवाददाता। मंगलवार को मुड़िला रोड पर स्थित सैप्टी लाइफ सेंटर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि विजय व नव निर्वाचित सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष पवन सोनी के नेतृत्व में सराफा व्यवसायियों ने पुलिस उपाधीक्षक कादीपुर के साथ बैठक कर समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की। सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष पवन सोनी ने बताया कि बैठक में शामिल हुए व्यवसायियों ने बताया कि सोने चांदी के भाव में आए तेजी से अराजकतत्वों की गतिविधियां सक्रिय हो सकती हैं। जिसके लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की गई। कादीपुर सीओ विनय गौतम ने सर्राफा व्यवसायियों को आश्वस्त किया और कहा कि व्यापारी भय मुक्त हो कर व्यापार करें। पुलिस पूरा सहयोग करेगी। इससे पूर्व एसोसिएशन अध्यक्ष पवन सोनी ने व्यवसायियों की तरफ से स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत कि...