गुरुग्राम, फरवरी 12 -- भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की तरफ से भूकंपीय क्षेत्र निर्धारण में बदलाव करने के चलते गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की तरफ से ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के निर्माण को लेकर नए सिरे से डिजाइन तैयार करवाने पड़ रहे हैं।नए नियमों के तहत बनेगा प्रोजेक्ट मेट्रो परियोजना को नए नियमों के तहत भूकंपरोधी बनाया जाएगा। बीआईएस ने पिछले साल नवंबर में भूकंपीय क्षेत्र निर्धारण के नियमों में बदलाव किया। एनसीआर क्षेत्र भूकंपीय जोन चार के अधीन आता है। जोन पांच के कुछ नियमों को जोन चार में शामिल किया है। इस बदलाव से जीएमआरएल की तरफ से पूर्व में मेट्रो की तरफ से तैयार डिजाइन बेकार हो गए। अब नए सिरे से डिजाइन तैयार हो रहे। जीएमआरएल अधिकारी ने बताया कि इसके लिए आवश्यक डिजाइनरों और योजनाकारों की संख्या बढ़ाई है। यह भी पढ़ें- नो...