भयंकर बारिश का अलर्ट, UP समेत ये 8 राज्य हो जाएं सावधान; तेज हवा चलेगी
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- Mausam: दिल्ली में बारिश का गति और तेज होने जा रही है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग का ताजा पूर्वानुमान है कि उत्तर प्रदेश और बिहार समेत भारत के कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावनाएं हैं। जबकि, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे प्रदेश आंधी और तूफान का भी सामना करेंगे। वहीं, पूर्वोत्तर के भी अधिकांश राज्यों में इस हफ्ते तेज बारिश के आसार हैं। IMD का कहना है कि बुधवार को उत्तर पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में बारिश हो सकती है। खास बात है कि 2026 में मॉनसून की एंट्री देरी से हुई और बीच में लंबे समय के लिए बारिश की गतिविधियां रुक गईं थीं। हालांकि, मध्य प्रदेश के कई राज्य अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Delhi Weather Today: बादलों के बीच रुक-रुककर होती रहेगी बारिश, येलो अलर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.