रांची, जनवरी 5 -- झारखंड में मौसम बेरहम हो गया है। लगातार चल रही शीतलहर और घने कोहरे ने कई लोगों के काम की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है। फ्लाइट लेट हो रही हैं तो वहीं ट्रेनों का देरी और रद्द होने का सिलसिला जारी है। इस बीच हालांकि स्कूली छात्रों के मजे हैं। झारखंड में लगातार गिरते तापमान और भीषण शीतलहर को देखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासनों ने छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़े कदम उठाए हैं। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर राज्य के सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को 6 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक बंद रखने का निर्देश दिया है। यह आदेश प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की सभी कक्षाओं पर प्रभावी होगा । इसी क्रम में कोडरमा जिले में भी कड़ाके की ठंड और धूप न निकलने के कारण जिला प्रशासन ने स्कू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.