नई दिल्ली, मई 25 -- भयंकर गर्मी और लू से सबका बुरा हाल है। इंसानों के साथ मशीनों के लिए भी यह गर्मी काफी खतरनाक है। ऐसे में अगर आप एक कार ओनर हैं, तो आपको तुंरत अलर्ट हो जाने की जरूरत है। इस वक्त देश के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। वहीं, अगर आपकी कार डायरेक्ट सनलाइट में खड़ी रहती है, तो यह हाई-टेंप्रेचर कार को चुपचाप बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। धूप में खड़ी कार के अंदर का टेंप्रेचर कुछ ही मिनटों में 65 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस हाई टेंप्रेचर से कार के कूलैंट में प्रॉब्लम आ सकती है। इसके अलावा हीट से टायर प्रेशर भी काफी बढ़ सकता है। इन सबके साथ आपको बैटरी फेल और एसी में गड़बड़ी का सामना भी करना पड़ सकता है। इन सब खतरों के साथ हाइवे पर कार ले जाना आपको बड़ी परेशानी में भी डाल सकता है। राहत की बात यह है कि आप इस ...