नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- इस बार गर्मी ने अप्रैल में ही अपने तेवर दिखा दिए हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई राज्यों को स्कूलों का टाइम बदलना पड़ा है, तो कहीं सीधे छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। बच्चों की सेहत को देखते हुए प्रशासन अब पहले से ज्यादा सतर्क नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और ओडिशा जैसे राज्यों ने हालात को समझते हुए बड़े फैसले लिए हैं, ताकि छोटे बच्चों को लू और तेज धूप से बचाया जा सके।भोपाल में 8वीं तक स्कूल बंद भोपाल जिला प्रशासन ने साफ आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के बच्चों के लिए 30 अप्रैल 2026 तक छुट्टी रहेगी। यह फैसला जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से जारी हुआ है और इसे कलेक्टर की मंजूरी भी मिल चुकी है। खास बात यह है कि यह आदेश सिर्फ सरकारी स्कूलों...