बोकारो, फरवरी 16 -- चास प्रतिनिधि। मेयर प्रत्याशी डॉ परिंदा सिंह ने रविवार को विभिन्न वार्ड मोहल्लों में जन संपर्क किया। जिसमें पटेल नगर, अभिमन्यु नगर, चास ब्लॉक, चिरा चास, वास्तु बिहार, मुस्लिम मोहल्ला ,पुराना बाजार, फुदनीडीह सहित अन्य मोहल्ला शामिल है। इस दौरान मेयर प्रत्याशी सहित समर्थकों ने नगर डोर टू डोर संपर्क करते हुए लोगों को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील किया गया। मौके पर डॉ परिंदा ने कहा कि चास की जनता हमें एक अवसर प्रदान करेगी तो मैं चास को भय, भ्रष्टाचार, अपराध मुक्त एक विकसित चास दुंगी। अवसर पर शैलेंद्र महतो, शंकर सिंह, युधिष्ठिर महतो, चंपा देवी, खुशबू सिंह ,विनय पटेल ,जगदीश गोप, किशन बाउरी सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...