बरेली, अप्रैल 28 -- राज्य स्तरीय टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भमोरा का कायाकल्प हेतु एक्सटर्नल एसेसमेंट किया गया। टीम द्वारा बेहतर सफाई मिलने पर बताया कि भमोरा सीएचसी इस बार फिर से स्वच्छता में पहले स्थान पर है। टीम ने निरीक्षण के दौरान निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर सभी बिंदुओं पर गहनता से निरीक्षण किया। टीम मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं कार्यालय से एचक्यूएम कमल बाबू, एचक्यूएम रामपुर मोहम्मद याकूब ने लैब, आप्रेशन थियेटर, लेबर रूम, आईपी डी वार्ड, औषधि भंडार, ओपीडी, एचएमआईएस पोर्टल से डाटा का भी मिलान किया। चिकित्सा अधीक्षक डा विवेक कुमार, डा राहुल यादव, डा राजकुमारी, डा रवि कुमार, डा श्वेतांबरी शर्मा, सहायक शोध अधिकारी डा नागेंद्र, फार्मेसिस्ट उबैस उज्जमा अंसारी, नीरज सक्सेना, वागीश कुमार दुबे, रोली शर्मा आदि मौजूद रहे।फोटो यह...