बरेली, अप्रैल 18 -- भमोरा में शौच को गए अधेड़ की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात बरेली, मुख्य संवाददाता। भमोरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर में शनिवार सुबह शौच के लिए गए एक अधेड़ की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी साउथ, सीओ समेत कई थानों की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक शव नहीं उठने दिया। थाना भमोरा के गांव भीकमपुर निवासी 50 वर्षीय कल्याण सिंह शनिवार सुबह करीब पांच बजे रोजाना की तरह गांव से दक्षिण दिशा में करीब आधा किलोमीटर दूर नदी किनारे शौच के लिए गए थे। उनके भाई धर्मपाल और चचेरे भाई नरेंद्र सिंह उनसे कुछ दूरी पर मौजूद थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही रिश्तेदारों ने कल्याण सिंह के पास पहुंचकर अ...