बरेली, जुलाई 12 -- भमोरा। बरेली-कासगंज रेलवे लाइन किनारे एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।उप निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश गौतम ने बताया कि शनिवार सुबह मकरंदपुर स्टेशन से उत्तर दिशा में पखुर्नी ढाल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। युवक सफेद रंग की शर्ट, काले रंग का लोवर, लाल रंग का अंडर वियर और छींटदार कोट पहने था, उसके गले में काले रंग के धागे और ताबीज थी। दाहिने हाथ पर अनूप पुत्र मुनेश उम्र करीब 35 वर्ष निवासी टिकरी थाना निगोही जिला शाहजहांपुर लिखा था। पुलिस ने बताया कि वह मंद्धबुद्धि लग रहा है। ट्रेन में सफर करते समय गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के हाथ पर लिखे पते से निगोही पुलिस के माध्यम से उसके घर वालों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...