रामपुर, जुलाई 1 -- वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए भमरौआ स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम क्षेत्रीय वन अधिकारी शिव शंकर यादव के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान उप क्षेत्रीय वन अधिकारी धर्मेद्र कोली ने उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण का महत्व समझाते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया। वन रक्षक राजीव चंद्र, विक्रम सिंह दिवाकर और वन कर्मी जयप्रकाश गिरी द्वारा मंदिर परिसर में आम, अमरूद और आंवला जैसी विभिन्न फलदार प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के सत्यप्रकाश प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण क्षेत्र से अयूब खान, भोला राम व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- वन महोत्सव पर हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ​ यह भी पढ़ें- 'एक पेड...