भभुआ, फरवरी 23 -- अतिक्रमण व स्वच्छता सुनिश्चित करने को लेकर नगर परिषद सख्त चार लोगों पर लगाया गया जुर्माना, अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के भभुआ-मोहनियां मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने के मामले को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 25 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। परिषद की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त जानकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार उपाध्याय व नगर प्रबंधक सोनू कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य मार्ग पर दुकानें सड़क तक फैल जाने से यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़क पर ग...