नई दिल्ली, मार्च 10 -- बिहार के भभुआ में मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के लिए मंगलवार की सुबह अमंगल हो गया। सो सगे भाइयों की ट्रेन से कटकर जान चली गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बरेज गांव के मदन शाह के दो बेटे प्रिंस कुमार 24 वर्ष और रोहित कुमार 22 वर्ष गांव से उत्तर सरसों की कटाई करने जा रहे थे। उन्हें खेत तक जाने के लिए डीडीयू गया रेलखंड और डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को पार करना था। दोनों सगे भाई जैसे ही डीएफसीसी के ट्रैक को पार कर रहे थे कि किसी मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिससे दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही दर्द...