भभुआ, दिसम्बर 22 -- अधौरा जाने वाले स्टैंड के पास बड़ा गड्ढा, गिर रहे यात्री और राहगीर स्थानीय नागरिकों व यात्रियों ने की नाला की तत्काल मरम्मत की मांग (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। भभुआ-भगवानपुर मुख्य सड़क किनारे बना प्रमुख नाला इन दिनों आमलोगों के लिए खतरा बन गया है। नाले के पास का फर्श टूट जाने से बड़ा गड्ढा बन गया है, जिसमें आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थिति यह है कि जब मोटरसाइकिल सवार इस रास्ते से गुजरते हैं तब उनकी बाइक का पूरा पहिया इस गड्ढे में चला जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह स्थान इसलिए भी अधिक संवेदनशील है, क्योंकि यहीं अधौरा जाने वाली बसों का स्टैंड है। यहां से जीप, टेकर, मैजिक यहां खुलती हैं। बसों का भी यहां ठहराव होता है। प्रतिदिन काफी यात्री वाहन से उतरते और सवार होते हैं। नाले के पास के टूटे ...