भभुआ, दिसम्बर 22 -- शहर में शुरू हुई वीकेएसयू 30वीं अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता एसवीपी कॉलेज खेल मैदान में उद्घाटन, पहले मैच में मेजबान कॉलेज की जीत छह गोल से मुकाबला जीतकर सरदार वल्लभ भाई कॉलेज ने की दमदार शुरुआत भभुआ, नगर संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय के खेल मैदान में 30वीं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अन्तर महाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का सोमवार को उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश कुमार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कॉलेज के क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. वंशीधर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 24 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले चारों जिलों के सभी महाविद्यालयों की टीम...