भभुआ, अप्रैल 12 -- पेज चार की बॉटम खबर भभुआ को संवारने निकले डीएम, जाम से राहत और सौंदर्यीकरण पर फोकस औचक निरीक्षण में कई स्थलों का लिया जायजा, राजेंद्र सरोवर के विकास के निर्देश यातायात सुधार, स्वच्छता और पर्यटन विकास पर जिला व नगर प्रशासन की नजर भभुआ, नगर संवाददाता। शहर की सूरत बदलने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रविवार को कैमूर के जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने प्रशासनिक टीम के साथ नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम के साथ अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार उपाध्याय भी मौजूद रहे। टीम ने कंचन नगर छठ घाट, जयप्रकाश चौक स्थित नहर, ऐतिहासिक राजेंद्र सर...