आरा, मार्च 18 -- -हसन बाजार थाना क्षेत्र के महादेव हॉल्ट के समीप बुधवार की सुबह हादसा -हेडफोन से बात करते रेलवे ट्रैक पार करने में ट्रेन की चपेट में आने की चर्चा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-सासाराम रेलखंड पर हसन बाजार थाना क्षेत्र के झारखंड महादेव हॉल्ट के समीप बुधवार की सुबह भभुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से इंटर के एक छात्र की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि हेडफोन से बात करते ट्रैक पार करने के कारण छात्र ने आवाज नहीं सुनी और ट्रेन की चपेट में आ गया। मृत छात्र हसन बाजार थाना क्षेत्र के कचनथ गांव निवासी दिनेश ठाकुर का 18 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार था। वह इंटर का छात्र था। कचनथ पंचायत के मुखिया हेमंत कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह कुंदन कुमार झारखंड महादेव हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक की दूसरी तरफ शौच करने के लिए गया था। शौच कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.