भभुआ, मार्च 30 -- भगवानपुर। भभुआ-अधौरा पथ का चौड़ीकरण करने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों विनोद पांडेय व गुड्डू चौरसिया ने बताया कि सड़क चौड़ी होने से बड़े वाहनों का परिचालन आसान हो जाता और दुर्घटना की भी आशंका कम होती। कम खर्च में यूपी, एमपी व झाारखंड से माल की ढुलाई होती। इससे कैमूर के व्यापारियों को लाभ होता। इस सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन होता है। इसका सर्वे कर प्राक्कलन भी बनाया गया। लेकिन, इसपर काम आगे नहीं बढ़ सका। इस सड़क को चौड़ीकरण कर टू लेन में तब्दील करने के लिए करीब 10 वर्ष पहले इंजीनियरों की टीम ने सर्वे किया गया था। सर्वे के आधार पर इसका प्राक्कलन तैयार किया गया था। यह काम पूरा कराने के लिए ग्रामीणों ने स्थानीय सांसद व विधायक से भी गुहार लगाई थी। लोगों का कहना है कि अगर यह सड़क चौड़ी हो जाती है तो यूपी, ...