भभुआ, मार्च 12 -- पेज चार की लीड खबर की इंटो भभुआ। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण कैमूर जिले के विभिन्न प्रखण्डो में रसोई गैस व डीजल-पेट्रोल की किल्लत होने लगी है। अब यह तीनों चीजें आसानी से उपलब्ध नहीं हो रही है। फुटपाथ पर चल रहे चाय-नाश्ता के दुकानदारों को अब कोयला से काम चलाना पड़ रहा है। हालांकि अभी ड्राई फ्रूट्स एंड अन्य खाद्य पदार्थों की कीमत नहीं बढ़ी है। जिला प्रशासन ने डोर-टू-डोर गैस वितरण कराने का प्रबंध किया है। शहर की अपेक्षा गांवों में गैस की दिक्कत ज्यादा है। सरकारी प्रतिष्ठानों में अगर गैस की दिक्कत हुई तो स्कूल, अस्पताल में खाना पकाने में दिक्कत हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...