बगहा, अप्रैल 5 -- साठी, एक संवाददाता। नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत भभटा पंचायत के भभटा गांव के वार्ड नंबर 9 कुटी टोला दलित बस्ती में रविवार की अहले सुबह आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। जिसमें घर में रखा सामान कपड़ा, बर्तन, साइकिल, नगद एवं एक भैंस जलकर मर गई है। इस आग लगी की घटना में राजेश पासवान, रमेश पासवान, उमेश पासवान और जोगिंदर पासवान का घर शामिल है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की अहले सुबह 4 बजे घर वाले गहरी नींद में सोए हुए थे। उसी दौरान रमेश पासवान के घर में मवेशी को मच्छर से बचाव के लिए किए गए घुर से आग पकड़ लिया। देखते-देखते चारों घर को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घर में रखा समान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे पंचायत के मुखिया नवीन कुमार उर्फ गोरख ने घटना की सूचना नरकटियागंज क...