गौरीगंज, मार्च 22 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के भनौली गांव में इस बार ईद का त्योहार सादगी और ग़मगीन माहौल के बीच मनाया गया। शनिवार सुबह करीब 9 बजे गांव स्थित जामा मस्जिद इमामबाग में शिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की। इस दौरान नमाज़ियों ने काली पट्टी बांधकर अपने दुख और भावनाओं का इज़हार किया। शिया समुदाय के लोगों ने बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली ख़ामेनई की शहादत की याद में इस वर्ष ईद को सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया। इसी के तहत लोगों ने नए कपड़े नहीं पहने और पारंपरिक उत्सव व खुशियों से दूरी बनाए रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...