सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- भनवापुर। भनवापुर क्षेत्र में शुक्रवार को नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन का लोकार्पण राज्यसभा सांसद बृजलाल ने किया। सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने बताया कि डुमरियागंज क्षेत्र के भ्रमण के दौरान भनवापुर पुराने पीएचसी भवन की जर्जर स्थिति उनके संज्ञान में आई थी। भवन की दयनीय दशा को देखते हुए उन्होंने अपनी सांसद निधि से नए भवन निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कराया। करीब 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन की आधारशिला 26 फरवरी 2025 को रखी गई थी। सांसद ने कहा कि नए भवन के शुरू होने से लगभग 30 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। अब क्षेत्रवासियों को प्राथमिक उपचार के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.