मैनपुरी, जनवरी 8 -- बिछवां। क्षेत्र के ग्राम भनऊ में लोग बंदरों से परेशान हैं। बंदर आए दिन हमला कर देते हैं, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। सर्दी के मौसम में बंदरों की संख्या में इजाफा हो गया है। बंदरों ने परी दीक्षित पुत्री कुलदीप दीक्षित व सोनम दुबे पत्नी श्रीकांतदुबे पर हमला बोल दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। शाम के समय बंदर बच्चों व महिलाओं को अधिक परेशान करते हैं। वहीं बंदर भैंसों व गायों पर भी हमला कर चुके हैं। सर्दी के मौसम में बंदर अधिक चिड़चिड़े हो गए हैं। ग्रामीण रामपाल शर्मा, कृपाशंकर दुबे, राजेश दुबे, मोहित, श्रीकांत, प्रफुल्ल दुबे, कुलदीप दीक्षित, विनोद कुमार राजपूत, मनोज कुमार, अंकित कुमार व शिवम दुबे ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। हिंदू सम्मेलन क...