लखनऊ, मार्च 1 -- -काशी के ऋषिकेष पंचांग के अनुसार दो मार्च की देर रात और तीन मार्च की भोर में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त -ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक चार मार्च को होली खेलना रहेगा शुभ लखनऊ, संवाददाता। होलिका दहन पर इस बार भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। इसलिए होलिका दहन दो मार्च (सोमवार) की देर रात को होगा, जबकि भद्रा और चंद्रग्रहण लगने की वजह से तीन मार्च को होली नहीं खेली जाएगी। चार मार्च हो होली खेलना ही शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि, होलिका दहन के लिए उत्तम मानी जाती है। यदि भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा का अभाव हो, परंतु भद्रा मध्य रात्रि से पहले ही समाप्त हो जाए तो प्रदोष के बाद जब भद्रा समाप्त हो, शास्त्रों के अनुसार तब होलिका दहन करना चाहिए। यदि भद्रा म...