बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- भद्रा और ग्रहण का नहीं पड़ेगा असर, 28 को ही मनेगा रक्षाबंधन चार साल बाद बना विशेष संयोग, दिनभर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त सुबह 7:26 बजे के बाद बनेगा सुकर्मा के साथ बालव करण का संयोग पावापुरी, निज संवाददाता। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि करीब चार साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब रक्षाबंधन का पर्व भद्रा के व्यवधान से मुक्त रहेगा। 28 को सूर्योदय से पहले ही भद्रा समाप्त हो जाएगी। ऐसे में बहनों को राखी बांधने के लिए पूरे दिन कई शुभ मुहर्त मिलेंगे। ज्योतिषाचार्यो के अनुसार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 8:32 बजे शुरू होगी और 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी। 27 को दिनभर भद्रा का प्रभाव रहने के कारण उस दिन रक्षाबंधन मनाना उचित नहीं होगा। जबकि ...