अयोध्या, मार्च 2 -- Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से पूर्व भाजपा विधायक गोरखनाथ और उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सुधीर कुमार के बीच फोन पर हुई बातचीत का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में पूर्व विधायक का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जहां वे एसडीएम को सीधे तौर पर 'भद्रा उतार देने' और 'कुंडली दिखा देने' जैसी गंभीर धमकियां देते सुनाई दे रहे हैं। यहां तक कहा कि सरकारी विधायक भी बचा नहीं पाएंगे। करीब 3 मिनट 58 सेकंड के इस वायरल ऑडियो ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। हिन्दुस्तान इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि एसडीएम ने ऑडियो को सही बताया है।आंगनबाड़ी केंद्र और मुकदमों को लेकर भड़के पूर्व विधायक कथित ऑडियो में पूर्व विधायक मिल्कीपुर के एसडीएम सुधीर कुमार पर अपनी अनदेखी का आर...