देहरादून, अप्रैल 23 -- मसूरी। संवाददाता नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 13 भद्राज क्षेत्र में कथित रूप से अवैध तरीके से स्थापित किये गये एक टोल बैरियर को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासनिक टीम व संबधित विभागों ने स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया है।आरोप है कि भद्राज जाने वाले मार्ग पर अज्ञात व्यक्तियों ने एक कथित वन अधिकार समिति बनाकर अवैध रूप से टोल बैरियर लगा दिया। शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच के आदेश जारी किए। एसडीएम कार्यालय ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर विभिन्न विभागों को संयुक्त निरीक्षण के निर्देश दिए थे।  संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनन्द की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिशासी अधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी वन प्रभाग, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी और नायब तहसीलदार को मौके पर उपस्थित रहने क...