चतरा, जून 23 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के के निर्देशानुसार नए सत्र 2026-2030 में बीए,बीएससी, बीकॉम सेमेस्टर 1 में नामांकन चांसलर पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ कर दी गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर ने बताया कि कला संकाय में अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, गृहविज्ञान, दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, खोरठा, मनोविज्ञान, मानवविज्ञान विषयों में, विज्ञान संकाय में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, लाइफ़ साइंस तथा वाणिज्य विभाग में सभी ग्रुप में नामांकन लिया जा रहा है। इच्छुक विद्यार्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से भद्रकाली कॉलेज में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की तिथि 30 जून तक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...