चतरा, अप्रैल 23 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में भद्रकाली महाविद्यालय स्टडी सेंटर पर दिनांक 9 अप्रैल से संचालित एमए, बीए, एवं डिप्लोमा की परीक्षाएं 22 अप्रैल को संपन्न हो गई। भद्रकाली महाविद्यालय स्टडी सेंटर पर सत्र 2025-2026 के लिए यह परीक्षा पहली बार आयोजित की गई। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए ओडिशा स्थित कटक के डिप्लोमा महाविद्यालय के प्रोफेसर मोहम्मद अली को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्ति की गई थी। ज्ञात हो कि चतरा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सह महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष कालीचरण सिंह ,तत्कालीन सचिव डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह एवं प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर के लंबे प्रयास के बाद महाविद्यालय को मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय का स्टडी सेंटर बनाया गया है तथा एमए , प्राइ...