चतरा, जून 6 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दुलार हजाम ने अपने आवास पर पौधारोपण किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रकाश दास शिक्षक विशेश्वर यादव समेत अन्य उपस्थित थे। मौके पर पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है । पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन, छाया और प्राकृतिक संतुलन भी प्रदान करते हैं. पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। यह भी पढ़ें- टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय परिसर में पौधारोपण सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रति...