चतरा, जून 23 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। भद्रकाली महाविद्यालय के नए सचिव डॉ गोविन्द कुमार झा ने माता भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना किया। इस मौके पर उनके साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दुलार हजाम, पवन शर्मा, कार्यालय सहायक- पुनीत राहुल चौरसिया समेत अन्य उपस्थित थे। इस दौरान नए सचिव डॉ गोविंद कुमार ने माता भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर , राम जानकी मंदिर ,शनि देव मंदिर ,पंचमुखी जी हनुमान मंदिर समेत अन्य देवालय में भी पूजा अर्चना किया । इसके पश्चात उन्होंने भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित म्यूजियम में पहुंचकर मां भद्रकाली के ऐतिहासिकता से रूबरू हुए उनके मंदिर पूजा अर्चना करने के पश्चात महाविद्यालय का प्राचार्य ने उनका स्वागत मंदिर कार्यालय में माता भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंट कर किया। यह भी पढ़ें- भद्रकाल...