चतरा, मार्च 1 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थली इटखोरी स्थित माता भद्रकाली मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय अष्टलक्ष्मी महायज्ञ का समापन हवन व महाभंडारे की साथ हो गया। ज्ञात हो कि यज्ञ यज्ञाचार्य के रूप में बनारस के चक्रपाणि महाराज जी के द्वारा किया गया। 1983 से आयोजित महायज्ञ में कई वर्षों से चक्रपाणि जी महाराज के द्वारा यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ का पूरा संचालन कीर्तन मंडली के द्वारा किया जाता है। इस वर्ष भंडारे का कार्यक्रम बुंदेल समाज के युवाओं के द्वारा किया गया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...