भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। जिले के चौरी क्षेत्र से सिरप तस्करी में पकड़ा गया आरोपी विजय गुप्ता निवासी वाराणसी ने फर्जी फार्म बनाकर साढ़े तीन करोड़ की सिरप बेचने का आरोप है। भदोही के अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि औषधि निरीक्षक आजमगढ़ ने 26 नवंबर 2025 को पत्र भेज कर सिरप तस्करी में भदोही के दिलीप मेडिकल स्टोर संलिप्ता उजागर की थी। पत्र में बताया गया था कि आजमगढ़ के फर्म मेसर्स शिव शक्ति इंटरप्राइजेज, खरिहानी तथा मेसर्स मां शारदा फार्मा, मुस्तफाबाद थाना जहानागंज ने भदोही के आजाद नगर नई बाजार स्थित मेसर्स दिलीप मेडिकल स्टोर को कफ सिरप की आपूर्ति की थी। इस मामले की जांच में फार्म मेसर्स राजेन्द्र एंड संस का भी नाम सामने आया था। एएसपी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी विजय गुप्ता फ...