बागपत, जून 3 -- दाहा। भदोही में सम्पन्न हुई अंडर- 23 स्टेट चैंपियनशिप में चौधरी फेरूसिंह कुश्ती एकेडमी के पहलवानों ने एक गोल्ड समेत तीन पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है। एकेडमी लौटने पर पदक विजेताओं का स्वागत किया जाएगा। चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी के संचालक अर्जुन अवार्डी पहलवान सुनील राणा ने बताया कि भदोही में 31 मई से 2 जून चली अंडर -23 कुश्ती चैंपियनशिप में चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी के पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया है। जिसमें 125 किग्रा.भार वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में मयंक तोमर ने गोल्ड मैडल जीता। जबकि 77 किग्रा.भार वर्ग की ग्रीको रोमन शैली में आयुष ने कांस्य, निशांत तोमर ने 82 किग्रा.भार वर्ग की कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने पर गांव में जश्न वहीं एकेडमी ...