भदोही, मार्च 31 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। भदोही-मिर्जापुर मार्ग पर सोमवार की सुबह तीन घंटे आवागमन बाधित रहा। राहत की बात यह रही कि विशालकाय पेड़ ट्रक पर गिरा तो जरूर लेकिन सुबह का समय होने के कारण कोई उसकी जद में नहीं आया। नौ बजे के बाद आवागमन बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उक्त मार्ग स्थित माधोसिंह रेलवे फाटक के पास सोमवार की सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे स्थित विशालकाय पीपल का पेड़ मिर्जापुर से भदोही की ओर जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से पर गिर पड़ा। जिससे चालक एवं खलासी सुरक्षित बच गए। लेकिन इसके कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। मामले की जानकारी आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को दिया। उसके बाद जवानों ने पहुंच कर उसे हटवाने का काम किया। वन विभाग की टीम के साथ ही आसपास के ग्रामीणों ने पेड़ की डालियों को काटकर अलग किया। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.