प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम में समर वेकेशन कप 2026 का फाइनल मैच स्टेडियम भदोही और आत्रेय एकेडमी के रविवार को खेला गया। भदोही की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। रविवार को आयोजित फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज और पूर्ण रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला रहे। विशिष्ट अतिथि वकील अनुज प्रताप सिंह रहे। फाइनल मुकाबले में आत्रेय एकेडमी 16.4 ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आत्रेय एकेडमी की तरफ से अमन वर्मा ने 24, श्रीरमन ने 18 रन बनाए। स्टेडियम भदोही की तरफ से नितेश और आदित्य ने 3-3 विकेट लिया। जवाब में उतरी स्टेडियम भदोही की टीम ने 17.4 ओवर में छह विकेट पर 106 रन बनाकर जीत दर्ज की। भदोही की तरफ से अंकित सरोज ने 22 और आदित्य ने 17 रन बनाए। आत्रेय एकेडमी की तरफ से श्रीरम...