भदोही के बाद इटावा में सांड का आतंक; युवक को पेट में सींग घोंपकर पटका, मौके पर मौत
संवाददाता, अगस्त 9 -- इटावा के बकेवर में लखना सब्जी मंडी में रविवार को सांड़ ने एक युवक के पेट में सींग घोंप पटक-पटक कर मार डाला। अचानक इस हमले से मंडी में भगदड़ गई। लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की पर तब तक उसने दम तोड़ दिया। युवक गांव-गांव सब्जी बेचकर अपना घर चलाता था। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने बताया कि ग्राम नगला खादर निवासी 33 वर्षीय अमर कुमार पुत्र रुपराम दोहरे गांव-गांव फेरी लगाकर सब्जी बेचते थे। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे वह बेचने के लिए सब्जी लेने लखना मंडी गए थे। अभी वह सब्जी खरीद ही रहे थे कि तभी एक सांड़ आया और पेट में सींग घुसेड़ दी। सांड़ के हमले से सब्जी मंडी में भगदड़ मच गई।सब्जी विक्रेता को सांड ने पटककर मार डाला इसी बीच सांड़ ने सब्जी विक्रेता को उठाकर कई बार पटक दिया। सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.