मिर्जापुर, मार्च 18 -- मिर्जापुर। विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति के सभापति डा. लालजी प्रसाद निर्मल की अध्यक्षता एवं सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, अरविन्द सिंह, विवेक सिंह, बृजेश सिंह, संजय कुमार ने जिला पंचायत सभागार में बैठक की। इस दौरान भदोही, सोनभद्र एवं मिर्जापुर के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं बैठक में सोनभद्र और भदोही के बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के अनुपस्थित रहने पर डीएम को पत्र भेज कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। सभापति डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने आपदा से सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि दैवीय आपदा से मौत होने विशेषकर सर्पदंश से मौतों के मामले में पोस्टमार्टम अनिवार्य रूप कराने का निर्देश दिया। कहा कि पोस्टमार्टम न होने से परिजनों को सहायता राशि मिलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अधीक्षण अभियंता ...