वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बनारस क्रिकेट संघ पूर्वांचल की ओर से आदर्श फाउंडेशन पूर्वांचल अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता बीएचयू के रुइया मैदान में खेली जा रही है। बुधवार को सेमीफाइनल के मुकाबलों में भदोही और बनारस एकादश ने जीत दर्ज की। अब इन दोनों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल मैच गोरखपुर बनाम भदोही एकादश के बीच हुआ। टॉस जीतकर गोरखपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 101 रन बनाकर आउट हो गई। दीपक ने 41 और दीप ने 22 रन बनाया। भदोही की तरफ से अनूप तीन विकेट, शाहनवाज दो विकेट, अंशु ने दो विकेट लिये। भदोही की टीम भी 19.01 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन ही बना पाई। मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर का मैच खेला गया। सुपर ओवर में भदोही ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में 9 रन बनाए। गोरखपुर की टीम तीन रन बना ...