कटिहार, अप्रैल 7 -- समेली,एक संवाददाता समेली प्रखंड के मुरादपुर पंचायत अंतर्गत डुमरिया चौक से भदैया टोला जाने वाली सड़क और पुल की स्थिति जर्जर हो चुकी है। सड़क उबड़-खाबड़ और गड्ढों में तब्दील हो गया है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालत ऐसी है कि इस मार्ग पर हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जबकि सड़क और पुल निर्माण हेतु 10 माह पूर्व शिलान्यास किए जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ।भदैया टोला कोसी नदी के किनारे स्थित जिले की सीमा का अंतिम गांव है। ग्रामीणों की मांग के बाद सड़क और पुल का निर्माण तो हुआ लेकिन अब इनके रखरखाव में भारी लापरवाही बरती जा रही है। करीब 17.75 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर दो पुल भी बने हैं, जो आज बदहाल स्थिति में हैं। यह मार्ग न केवल भदैया टोला बल्कि पूर्णिया जिले के 10 से 15 गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.