वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भदैनी उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन भरतलाल राजभर की मौत के मामले में एसडीओ शुभम जैन 'भी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। एसडीओ के स्तर से हुई लापरवाही भी राजभर की मौत की एक वजह मानी गई है। भेलूपुर डिविजन के अधिशासी अभियंता वीके चौधरी ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति की है। एक्सईएन की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार लाइनमैन ने बिना शटडाउन लिए और सुरक्षा उपकरण लगाए एलटी लाइन पर काम किया, इससे दुर्घटना घटी है। एसडीओ ने कर्मचारियों से सुरक्षा उपकरण का इस्तेमाल कराने में शिथिलता बरती गई। एसडीओ ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि कर्मचारी सुरक्षा उपकरण पहन कर कार्य कर रहे हैं यह नहीं। उल्लेखनीय है कि इस घटना में जेई नितेश कुमार और तकनीशियन राम गौंड को निलंबित किया जा चुका है। सूत्रों के ...