लखनऊ, मार्च 22 -- मोहनलालगंज। संवाददाता भदेसुआ गांव के ग्रामीण बंदरों के आतंक से परेशान हैं। बीते एक महीने में बंदर कई लोगों पर हमलाकर जख्मी कर चुकें है। शनिवार को बंदरों ने एक महिला पर हमला कर जख्मी कर दिया।ग्रामीणों ने बताया कि बंदर गांव की महिलाओं व बच्चों को अकेला पाकर हमला कर दे रहे हैं। एक महीने में एक दर्जन लोगों पर हमला कर चुकें है। शनिवार को गांव की 50 वर्षीय ललिता पर हमला कर दिया। वह घर के बाहर किसी काम से जा रही थी। बंदर ने उसके हाथ में काट कर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एक महीने में गांव की काजल, रवि, भारत, अनिकेत सहित एक दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। लोगों पर हमला कर जख्मी कर चुकें हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...