लखनऊ, फरवरी 16 -- मलिहाबाद, संवाददाता। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ग्राम प्रधान और विकास से जुड़े विभागों में चल रही खींचतान खत्म होने के बाद ग्राम पंचायत भदेसरमऊ में विकास कार्य शुरू हो गये हैं। काफी समय बाद सोमवार को गांव में खुली बैठक का आयोजन हुआ। वहीं तहसीलदार केशव प्रसाद और ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी मौर्य ने ग्रामीणों को कम्बल वितरित किये। प्रधानपति संतोष मौर्य ने बताया कि ग्राम पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिये लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ी। इसके चलते काफी दिनों तक गांव के विकास कार्य भी बाधित रहे। आलम यह रहा कि सर्दी गुजर जाने के बाद गरीब परिवारों को कम्बल मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...