भदेवा में झूलते विद्युत तारों से हो सकता है हादसा
फिरोजाबाद, मई 23 -- टूंडला, पचोखरा तारानगर फीडर के तहत आने वाले गांव भदेवा में खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के तार नीचे झूल रहे हैं, जिससे किसानों और ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने तारों को ऊंचा कराने की मांग की है। गांव भदेवा निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र सुजान सिंह के खेतों सहित आस पास के कई खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार इतने नीचे आ गए हैं कि खेतों में कृषि का कार्य करना खतरे से खाली नहीं है। किसानों को हर समय करंट लगने से हादसे का डर सताता रहता है, लेकिन विभाग अब तक इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा। यह भी पढ़ें- 20 दिनों से झुका बिजली का पोल, हादसे की आशंका भारतीय सेना यूनियन एवं गौ रक्षा दल से जुड़े लव कुश सिसौदिया ने विभागीय अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते तार ऊंचे नहीं कराए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.